Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बलिदानी सैनिक आश्रितों को मिलेगी इतनी अनुग्रह राशि, जारी हुआ इसका शासनादेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सैनिक आश्रितों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बलिदानी सैनिक आश्रितों को अब सरकार 10 लाख के स्थान पर 50 लाख रुपये देगी।

शासनादेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढाकर 50 लाख किये जाने की घोषणा की गई थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा बीते 26 जुलाई 2024 को की थी। जिसमे सीएम ने बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि में पांच गुना बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वहीं अब घोषणा के अनुपालन से संबंधित शासनादेश सोमवार को जारी कर दिया गया है।

अनुग्रह राशि के रूप में 10 के स्थान पर दिए जाएंगे 50 लाख रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनिक कल्याण अनुभाग के स्तर से जारी शासनादेश जारी किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के क्रम में यह धनराशि शहीद आश्रितों को 26 जुलाई, 2024 से अनुमन्य की जायेगी। इस प्रकार प्रदेश में अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख की अनुग्रह राशि अनुमन्य होगी।

Exit mobile version