उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंच रहें हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समापन की ओर बढ़ रही केदारनाथ धाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के पर्व पर बंद होने वाले हैं। केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परंपरानुसार 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे, जबकि 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारानाथ के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे।