Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 18 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त में विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे रूद्रनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में उच्च हिमालय में स्थित श्री चर्तुथ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।

20 अक्टूबर को राजभोग के बाद डोली गांव से विदा होगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अक्टूबर 2023 को ब्रह्म मुहूर्त में विधि-विधान पूजा उपरान्त बन्द कर दिए जायेंगे। जिसके बाद छह माह शीतकाल में भगवान की पूजा देव ऋषि, वन देवताओं द्वारा की जायेगी। भगवान की चल विग्रह, डोली मन्दिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास हेतु मौलीखर्क पहुंचेगी। 19 अक्टूबर को सुबह के समय डोली प्रस्थान कर पुत्रं कुग्याल, चन्द्राकोटी से गुजर कर राजभोग ज्वाला देवी मन्दिर सगर में लगाया जायेगा। वहीं 20 अक्टूबर को राजभोग के बाद डोली गांव से विदा हो जाएगी। जिसमें 20 अक्टूबर को राजभोग के बाद डोली गांव से विदा होकर पेट्रोल पम्प, गणेश मन्दिर, बस स्टैण्ड से होते हुए गोपीनाथ मन्दिर पहुंचेगी।

Exit mobile version