Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ खोले गए पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मध्यमेश्वर मंदिर के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में स्थित पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मध्यमेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं।

बड़ी संख्या में साक्षी बने श्रद्धालु

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बुधवार को‌ कर्क लग्न पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि – विधान से ऊं नम: शिवाय के उदघोष के साथ पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मध्यमेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष हेतु खोल दिए गए हैं। मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री व स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहें।

Exit mobile version