उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट कल शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।
कल बंद होंगे कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 25 नवंबर 2025 को बंद हो जाएंगे। बदरीनाथ धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की परंपरागत प्रक्रिया शुक्रवार से विधिवत् रूप में शुरू हो गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कपाट बंद होने से पूर्व धाम में चलने वाली वैदिक पंच पूजा का शुभारंभ किया गया। बदरीनाथ धाम की परंपरा के अनुसार कपाट बंद होने की शुरुआत गणेश पूजन के साथ की जाती है ताकि आने वाले दिनों के सभी धार्मिक अनुष्ठान निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सकें। इसी क्रम में कल बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
खास है मान्यता
बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड के चमोली जिले में, अलकनंदा नदी के किनारे लगभग 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर का निर्माण 7वीं से 9वीं शताब्दी के मध्य में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भगवान विष्णु को समर्पित एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जिसे अलकनंदा नदी के तट पर बसाया गया है। मान्यता है कि यहाँ भगवान विष्णु की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी, जिसे आदि शंकराचार्य ने अलकनंदा नदी से निकालकर स्थापित किया था।