Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट, फूलों से सजा धाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज‌ शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर आज बुधवार सुबह 11:36 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस अवसर पर धाम को फूलों से सजाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पिछले वर्ष कुछ अपेक्षा में कम यात्री पहुंचे। अब तक दोनों धामों में 14,01,218 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जिसमें इस साल यमुनोत्री धाम में 6,44,208 और गंगोत्री धाम में 7,57,010 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Exit mobile version