Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, घोषित हुई तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित हो गई है।

18 मई को खुलेंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वसंत पंचमी पर्व पर गोपीनाथ मंदिर में पंचांग पूजा के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि का ऐलान हुआ। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ब्रह्ममुहुर्त पर सुबह चार बजे खोले जाएंगे। बताया कि पंचाग के अनुसार 14 मई को भगवान रुद्रनाथ की विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से बाहर लाई जाएगी और भक्तों के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी। 16 मई को रीति रिवाज के साथ रुद्रनाथ की डोली बुग्यालों में स्थित रुद्रनाथ मंदिर रवाना होगा। इसके बाद 18 मई को सुबह चार बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Exit mobile version