उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आज 25 मई को खुलने वाले हैं।
आज 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट भक्तों के लिए औपचारिक रूप से खोले जाएंगे। हालांकि, तीर्थयात्रा आधिकारिक तौर पर बीते बुधवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब, लक्ष्मण झूला रोड, ऋषिकेश से शुरू हुई है।
देश विदेश से आते है श्रद्धालु
लोकपाल घाटी में सप्त श्रृंग की पवित्र चोटियों के बीच करीब 15225 फीट की ऊंचाई पर सिखों का तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब है। हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां यात्रा पर देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।