Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के समूह पर हुए आतंकवादी हमले से पूरा देश स्तब्ध, उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते कल मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। दुनिया भर में लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है।

पूरे प्रदेश में अलर्ट मोड पर पुलिस बल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना से उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। वहीं उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।  जिस पर उत्तराखंड के बॉर्डर एरिया सहित संवेदनशील जगहों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। प्रदेश के शहरों में गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा, सदिग्धों पर कड़ी नजर भी रखी जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग की जा रही है।

Exit mobile version