Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज में जनवरी-2027 सत्र में प्रवेश‌ के लिए इस दिन होगी परीक्षा





उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) के जनवरी-2027 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।


दी यह जानकारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआइएमसी में कक्षा आठ में प्रवेश के बाद अब परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा सात जून-2026 को होगी। बताया कि लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की होगी।‌ लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। साक्षात्कार के स्थान व समय की सूचना बाद में दी जाएगी।


देखें वेबसाइट


आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in से आनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमान्डेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कालेज देहरादून, स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड 01576 के नाम से भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है।

Exit mobile version