Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हुई द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की उत्सव डोली, हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की उत्सव डोली शुक्रवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई है।

हुआ फूलों से भव्य स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर डोली के स्वागत के लिए मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पंहुचे‌। जिसके बाद अब शीतकाल के छह माह तक यहीं पर भगवान की पूजाएं व दर्शन होंगे। डोली के ऊखीमठ पहुंचने पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी एवं ब्राह्मणखोली में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की तथा डोली पर सोने का छत्र अर्पित किया।

Exit mobile version