Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश देती फिल्म “गोदान”, सच्ची घटनाएं भी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय में गुरुवार को फिल्म पोस्टर लांच किया।

फिल्म पोस्टर लांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले गौ माता के महत्व पर बनी फिल्म ‘गोदान’ के टीजर, गाने और पोस्ट लॉन्चिंग के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं। यह फिल्म गुम हो रही गौमाता को बचाने और उनकी अहमियत को समझाने की एक बड़ी कोशिश है। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रही है। अब यहां की फिल्में केवल पारंपरिक, पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिल्म निर्माता और निर्देशक अब सामाजिक मुद्दों से लेकर सस्पेंस-थ्रिलर जैसे अलग-अलग और लीग से हटकर विषयों पर फिल्में बना रहे हैं।बताया कि 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘गोदान’ की भव्यता को दर्शाने के लिए इसकी शूटिंग उत्तराखंड की वादियों, नोएडा, मथुरा और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म की कहानी को जीवंत बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है।

Exit mobile version