Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आस्था और संस्कृति से ओतप्रोत फिल्म मां सुरकंडा, इस दिन होगी प्रदर्शित, लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंडी फीचर फिल्म मां सुरकंडा के पोस्टर को लांच किया गया।

छह फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म छह फरवरी से रामा पैलेस सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पीआर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई है। यह फिल्म आस्था और संस्कृति से ओतप्रोत है। यह फिल्म शुक्रवार 6 फरवरी 2026 से रोजाना सुबह 11:15 बजे ऋषिकेश रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होगी। बताया कि फिल्म उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और देवी मां सुरकंडा की धार्मिक महिमा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को मां सुरकंडा की धार्मिक चेतना, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत अनुभव मिलेगा।

Exit mobile version