Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां होगी पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, अधिसूचना जारी, इस दिन होगा शिलान्यास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

जारी हुई अधिसूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को शासन ने खेल विश्वविद्यालय अधिनियम की अधिसूचना जारी की हैं। जिसके बाद अब इस विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। हल्द्वानी के गौलापार में विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने जरूरी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल विवि का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश है। कहा कि विश्वविद्यालय की नींव रखकर जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा

Exit mobile version