Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के स्कूलों में अब गूंजेगी हिंदू सम्राटों की गौरवगाथा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: उत्तराखंड की धामी सरकार ने भारतीय ज्ञान परंपरा और राज्य के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

जारी किए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को देश और राज्य के प्रतापी हिंदू राजाओं और सम्राटों का इतिहास पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए हर शनिवार की अंतिम कक्षा (वादन) इस विषय के लिए आरक्षित की गई है। अन्य विषयों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए 30 मिनट का एक ‘शून्य कालांश’ निर्धारित किया गया है।

पाठ्यक्रम में यह शामिल

• ​क्षेत्रीय राजवंश: उत्तराखंड के प्रमुख शासक जैसे वसुदेव कत्यूरी, कनकपाल, अजयपाल, प्रद्युम्न शाह, सोम चंद और ज्ञानचंद की वीरगाथाएं।
• ​राष्ट्रीय गौरव: मौर्य वंश के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य से लेकर कश्मीर के राजा हरि सिंह तक, लगभग 2300 वर्षों के कालखंड के प्रतापी हिंदू सम्राटों का इतिहास।
• ​प्रमुख पहलू: विद्यार्थियों को इन राजाओं के प्रशासनिक कौशल, सैन्य वीरता, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और लोक कल्याणकारी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

Exit mobile version