Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में की वृद्धि, अब इतना मिलेगा यात्रा भत्ता, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में मंत्रियों के यात्रा भत्ते में वृद्धि की है।

अधिसूचना जारी

जिसके बाद अब मंत्रियों को प्रतिमाह यात्रा भत्ते के रूप में 60 हजार रुपये के स्थान पर 90 हजार रुपये तक मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में गोपन विभाग ने आदेश जारी किया है। इसमें मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा में वृद्धि की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्तराखंड अथवा देश के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन के दौरान की गई यात्राओं पर अब प्रति कैलेंडर माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक प्राप्त कर सकेंगे।

Exit mobile version