Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सरकार देगी यह आर्थिक मदद, प्रस्ताव को मंजूरी के बाद विधानसभा में किया जाएगा पेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में प्रदेश सरकार आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन या हर माह आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है।

इस प्रस्ताव को धामी कैबिनेट की मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए इस प्रस्ताव को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। गैरसैण में हो रहे सत्र में इसे मंजूरी मिल जाएगी। ये धनराशि कितनी होगी, इस बारे में सरकार ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 जून को आपातकाल के पचास साल पूरे होने पर एक घोषणा की थी कि सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता देगी, जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में सजा काटी और यातनाएं झेली थीं।

Exit mobile version