Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन गोल्फ क्लब का नाम बदलकर लोक भवन गोल्फ क्लब करने की दी अनुमति, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बीते दिन लोक भवन, देहरादून में गोल्फ क्लब, नैनीताल की कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता की।

दिए यह निर्देश

जिसमें राज्यपाल ने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के अनुरूप राजभवन गोल्फ क्लब का नाम बदलकर लोक भवन गोल्फ क्लब करने की अनुमति प्रदान की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस संबंध में नाम परिवर्तन की औपचारिक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लोक भवन गोल्फ क्लब को समावेशी खेल संस्कृति का आदर्श केंद्र बनाने के निर्देश दिए, ताकि समाज के सभी वर्ग इसका लाभ उठा सकें।

Exit mobile version