उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद भव्य रूप से हो चुका है। आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बद्रीविशाल के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए गए है।
सीएम ने की पहली पूजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे, जिनके जयघोष से पूरी नीलकंठ घाटी गुंजायमान हो उठी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए भगवान की पहली विशेष पूजा-अर्चना की। इस विशेष अवसर के लिए बद्रीनाथ मंदिर को 15 कुंतल गेंदे और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्य पुजारी (रावल) ने गर्भगृह में प्रवेश कर अखंड ज्योति के दर्शन भक्तों के लिए सुलभ कराए। बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा अब गति पकड़ चुकी है।
उत्तराखंड: बद्रीविशाल के जयघोष से गूंजी हिमालय की चोटियां, विधि-विधान के साथ भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट