Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल, दिखी आलोकित छठा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दीपावली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। इसी क्रम में काशीपुर का ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल गुरुवार की शाम दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा।

दीपों की छटा से पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्सव की भावना से सराबोर हो उठा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 31 हजार दीपों से पूरा परिसर आलोकित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पटौदी हरि मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रवचन में कहा कि “दीप जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय और आंतरिक शुद्धता का प्रतीक है।

दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

इस कार्यक्रम की शुरुआत सांय चार बजे दीपावली मेले से हुई, जिसमें खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगे। मेले में किसी भी स्टॉल से शुल्क नहीं लिया गया, जिससे आगंतुक श्रद्धालुओं ने सस्ते और सुंदर उत्पादों की खरीदारी की। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत और भक्ति प्रस्तुतिया हुई।

Exit mobile version