Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कान्क्लेव का 10 जनवरी से होगा आयोजन, प्रचार प्रसार के लिए पूरे देश में होंगे रोड शो

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में अगले साल फरवरी के तीसरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कान्क्लेव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंड ट्रेवल कान्क्लेव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में उठा रही है। इसी क्रम में इसके प्रचार प्रसार के लिए पूरे देश में रोड शो किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 10 जनवरी को दिल्ली से की जानी प्रस्तावित है। बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में पूरे देश में रोड शो किए जाएंगे। जिनमें पर्यटन, साहसिक पर्यटन, इको टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म आदि का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। बताया कि इससे न केवल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन निवेश भी आकर्षित किए जा सकेंगे।

Exit mobile version