Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध से चिंताजनक हालात, उत्तराखंड में परिजनों में बढ़ी चिंता, अपनो के लिए कर रहे सुरक्षा की प्रार्थना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं ईरान पर इजरायल व अमेरिका की ओर से छेड़े गए युद्ध ने उत्तराखंडियों की भी चिंता बढ़ा दी है।

परिवार वाले चिंतित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं से तमाम परिवार खाड़ी देशों में नौकरी करते हैं। ऐसे में वहां पैदा हुए चिंताजनक हालातों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। परिवार वाले लगातार फोन से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया कि कुवैत, बहरीन, कतर, दुबई आदि में होटल, ड्राइविंग, आयल रिफाइनरी समेत अन्य उद्योगों में कार्यरत लोग फिलहाल वहां बड़ा खतरा नहीं होने की बात कह रहे हैं लेकिन तनाव बना हुआ है।

Exit mobile version