Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां आतंक का पर्याय बना गुलदार ढेर, महीनों से मचाया था खौफ का आतंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों की आमद बढ़ने लगी है। वहीं पहाड़ों में गुलदार आतंक का पर्याय बनने लगे हैं। वहीं पौड़ी जिले के नागदेव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढांडरी में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ था। जो ढेर हो गया है। यहां ढांढरी में बीती 21 नवंबर 2025 की शाम को एक गुलदार ने एक महिला को घायल कर दिया था।

गुलदार ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन विभाग की टीम ने लगातार निगरानी कर बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाले गुलदार को चिन्हित किया था। विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया है। महिला को घायल करने के बाद यहां स्थानीय ग्रामीणों ने भी आक्रोश जताया था और वन विभाग को गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने या मारने के आदेश दिए जाने की मांग की थी। इस बीच वन विभाग ने दो बार गुलदार को पकड़ने और मारने के आदेश जारी किए। यहां गुलदार को पकड़ने के लिए 5 पिंजरे, 15 ट्रैप कैमरे और 4 लाइव सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वहीं 8 जनवरी 2026 की रात करीब सवा 10 बजे विभागीय टीम ने ग्राम ढांडरी क्षेत्र में चिन्हित गुलदार को शूट कर दिया। वेटरनरी डॉक्टरों की टीम ने मृत गुलदार का पोस्टमॉर्टम किया। मारा गया गुलदार नर था और उसकी उम्र करीब 10 वर्ष आंकी गई है।

Exit mobile version