Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां नगर निगम ने लिया एक अहम फैसला, नये साल से मंगलवार को सभी नॉनवेज की दुकानें रहेंगी बंद, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी यह कार्यवाही

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां धार्मिक आस्था और परंपराओं का भी खास महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए रुद्रपुर में नगर निगम ने एक अहम फैसला लिया है।

जारी किए आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसमें नए साल से नगर निगम क्षेत्र में हर मंगलवार को सभी नॉनवेज की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने बताया कि यह फैसला धार्मिक मान्यताओं के सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। बताया कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही हर मंगलवार को नगर निगम सीमा में आने वाली सभी नॉनवेज की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यह आदेश विशेष रूप से नगर के मुख्य और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित दुकानों पर सख्ती से लागू किया जाएगा।

दी यह चेतावनी

साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है। जिसमें बताया है कि नगर निगम के आदेशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दुकानदार मंगलवार के दिन नॉनवेज की दुकान खोलते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ दुकान सील करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Exit mobile version