Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्र ने खोया एक गौरवशाली योद्धा: पूर्व राज्यपाल ले. जनरल एमएम लखेड़ा का निधन, शोक में डूबे सैन्य व प्रशासनिक जगत




उत्तराखंड: सैन्य सेवा और सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और मिजोरम व पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा (सेवानिवृत्त) का सोमवार को निधन हो गया है।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल‌ रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से सैन्य, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी पुत्री अलका कुकरेती ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 30 जून को हरिद्वार में किया जाएगा। अंतिम यात्रा सुबह 9:00 बजे देहरादून स्थित उनके आवास ’28ए, पनाश वैली, सहस्त्रधारा रोड’ से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
​सैन्य वीरता और उत्कृष्ट सेवा

​लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा का सैन्य जीवन अद्वितीय उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने भारतीय सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर रहते हुए देश की रक्षा की। उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मानों से अलंकृत किया गया था।
• ​परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM)
• ​अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM)
• ​विशिष्ट सेवा मेडल (VSM)

Exit mobile version