Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में इस दिन तक चलेगा प्री SIR, अब तक इतने प्रतिशत हुई मतदाताओं की मैपिंग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से पहले प्री-एसआइआर यानी बीएलओ आउटरीच अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इससे जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अभियान पहले 31 दिसंबर तक चलना था। अब मतदाताओं की सुविधा के लिए इसकी अवधि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वर्तमान में प्री एसआईआर अभियान में लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग भी कर दी गई है। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में एक दिसंबर से बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए इस अभियान को अब 10 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version