Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर में फुटओवर ब्रिज व‌ घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण, खास है खासियत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पंहुची है।

हिमालयी विरासत और राष्ट्रीय गौरव का नया प्रतीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन परिसर में नई आगंतुक-केंद्रित सुविधाओं में एक पैदल पार पुल (फुटओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 9 करोड़ की लागत से राजपुरा रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पार पुल का लाेकार्पण कर किया। इससे राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित हाे गया। साथ ही इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर में विकसित 0.7 एकड़ का घुड़सवारी क्षेत्र का भी लाेकार्पण किया। सीपीडब्ल्यूडी की ओर से निर्मित इस अत्याधुनिक क्षेत्र में 8 घोड़ों की क्षमता वाला अस्तबल, उपचार कक्ष, स्नान व चारा कक्ष, और आगंतुकों के लिए देखने का विशेष गलियारा तैयार किया गया है। इनके तैयार हाेने से राष्ट्रपति निकेतन परिसर हिमालयी वास्तुकला के संगम से और समृद्ध हाे गया है।

Exit mobile version