Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भगवान केदारनाथ के क्षेत्र रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट बीते शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इसके साथ ही अब केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शीतकाल के लिए कपाट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। भगवान केदारनाथ के क्षेत्र रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले भकुंट भैरवनाथ के कपाट विधि विधान से‌ शनिवार दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर बंद किए गए। इससे पहले केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और भोग लगाया गया।इसके साथ ही अब केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 23 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

Exit mobile version