Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जनता को ‘मेरी योजना पोर्टल उत्तराखंड’ पर मिलेगी यह सभी जानकारी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब जनता को केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं की संपूर्ण, सही और एकीकृत जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।

इस पोर्टल का लोकार्पण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी जानकारी ‘मेरी योजना पोर्टल उत्तराखंड’ पर मिलेगी। इस संबंध में बीते कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मेरी योजना पोर्टल उत्तराखंड’ (myscheme.gov.in) का लोकार्पण भी किया। पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी को जनता तक सरलता से पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।

जनता को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि ‘मेरी योजना’, ‘मेरी योजना-राज्य सरकार’ और ‘मेरी योजना-केंद्र सरकार’ तीनों संस्करणों ने योजनाओं की जानकारी को आमजन तक ज्यादा सुगम, विश्वसनीय और सुलभ बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Exit mobile version