Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों को तलाशने के लिए पार्टी की समीक्षा बैठक आज खत्म

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के कारणों को तलाशने के लिए सोमवार से शुरू हुई पार्टी की समीक्षा बैठक आज खत्म हो गई।

बैठक में कांग्रेस के विधायक, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों ने खुलकर अपने मन की बात रखी

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने देहरादून स्थित राजीव भवन में विधानसभा सीट वार पार्टी के विधायकों और हारे प्रत्याशियों के साथ बारी- बारी चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के विधायक, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों ने खुलकर अपने मन की बात रखी।

भविष्य में हार को जीत में तब्दील करने की रणनीति पर चर्चा की गई

कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी दी कि इस मंथन बैठक में पर्यवेक्षकों के आगे तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी और हार के कारणों के साथ ही भविष्य में हार को जीत में तब्दील करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Exit mobile version