Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण इतने जुलाई से शुरू, अधिकारी जनता के द्वार पर जाकर करेंगे समाधान

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य में ‘जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का दूसरा चरण 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

चलेगा यह अभियान

​मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार इस 15 दिवसीय अभियान को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत उत्तराखंड के सभी जिलों, ब्लॉकों और तहसील स्तरों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वे न केवल लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे, बल्कि मौके पर ही उनके समाधान की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना और प्रशासनिक सेवाओं को सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाना है।

Exit mobile version