Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई, अब वीरांगनाओं को मिलेंगे 51 हजार रुपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपए बढ़ा दी है। अब इसे 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपए की वृद्धि कर दी गई है।

31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दी गई धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई है। आज मुख्यमंत्री देहरादून में सर्वे चौक स्थित सभागार में 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम किया है रोशन

वहीं, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है।

Exit mobile version