Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य करेगी- सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चौधरी फॉर्म हाउस जी.एम.एस रोड, देहरादून में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया।

हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की वजह से उत्तराखंड अलग राज्य बना। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है।

राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य करेगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version