Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से आयोजित होगी राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता, अल्मोड़ा के खिलाड़ी भी करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतियोगिता 20-21 जनवरी तक मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता नॉक ऑउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी और 1 टीम मैनेजर सहित कुल 13 सदस्य होंगे। प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

Exit mobile version