Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात,  पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, MBBS की बढ़ेंगी इतनी सीटें

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र और डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में आगामी नवीन शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस (MBBS) की 200 नई सीटें बढ़ने जा रही हैं।

इसी सत्र से 100-100 सीटों पर होंगे एडमिशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमांत जिले पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दोनों संस्थानों की मान्यता के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में आवेदन कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय के अनुसार, एनएमसी (NMC) की टीम जल्द ही दोनों नए मेडिकल कॉलेजों का भौतिक निरीक्षण करेगी। मान्यता मिलते ही नए सत्र से दोनों कॉलेजों में 100-100 सीटों पर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले (एडमिशन) शुरू कर दिए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज का नाम
सीटों की संख्या

श्री गुरु राम राय (इंदिरेश) मेडिकल कॉलेज
200

दून मेडिकल कॉलेज
150

राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर
150

हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट
150

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
125

राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा
100

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
100

सुभारती मेडिकल कॉलेज
50

कुल सीटें
1125

Exit mobile version