Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश को‌ अगले महीने मिल‌ जाएगा नया मुख्य सचिव, वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का 31 मार्च को समाप्त हो रहा कार्यकाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में उत्तराखंड को अगले महीने नया मुख्य सचिव मिलने की पूरी संभावना है।

इस दिन कार्यकाल हो रहा समाप्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अब तक दो बार छह-छह माह का सेवा विस्तार मिल चुका है। आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं। अब उन्हें तीसरी बार सेवा विस्तार मिलने की संभावना बेहद कम है। साथ ही उन्होंने सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए भी आवेदन किया है।

1988 बैच की आईएएस अधिकारी

राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। देहरादून, टिहरी आदि जिलों में जिलाधिाकरी के पद पर भी रह चुकीं हैं। वह उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पत्नी हैं।

Exit mobile version