Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां बना प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन, देश-प्रदेश के वैज्ञानिक आपसे होंगे रूबरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पहला साइंस रेडियो स्टेशन तैयार हो गया है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने यूकॉस्ट में राज्य का पहला साइंस कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन तैयार कर दिया है।

मिलेंगी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो देहरादून के उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में शुरू होने जा रहा है। बेसिल की टीम ने बीते शनिवार को पहली बार इसका ट्रायल किया। जो सफल रहा। बताया गया है कि इस रेडियो स्टेशन पर देश-प्रदेश के वैज्ञानिकों को बुलाया जाएगा। जिसमे वैज्ञानिक आपको न केवल मौसम से संबंधित सभी जानकारियां देंगे बल्कि उनके आविष्कार जनता और समाज के लिए किस तरह से कारगर हैं, वह भी बताएंगे। इस साइंस रेडियो स्टेशन का प्रसारण 10 किमी हवाई दूरी तक होगा। इससे देहरादून जिले का काफी क्षेत्र कवर हो जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून से इसका प्रसारण शुरू करने की तैयारी की गई।

Exit mobile version