Site icon Khabribox

उत्तराखंड: श्रीलंका में छाई प्रदेश की शटलर दादी, बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक, जज्बे को आप भी करेंगे सलाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की शटलर दादी ने श्रीलंका में देश-प्रदेश को‌ गौरवान्वित किया है।

जीते पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में शटलर दादी के नाम से मशहूर 66 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी निर्मला नेगी ने श्रीलंका में बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल इवेंट में गोल्ड और 130 प्लस में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। श्रीलंका में 6 से 9 जून तक चली बैडमिंटन चैंपियनशिप में श्रीलंका के अलावा जर्मनी, मलेशिया, हांगकांग समेत कई देशों के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

अब इस प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से भाग लेने वाली निर्मला नेगी एकमात्र खिलाड़ी थीं। वह देश में विभिन्न मास्टर्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साबित कर दिखाया है कि उम्र महज एक नंबर है। यदि हौसला हो तो किसी भी उम्र में सफलता पाई जा सकती है। वह अब सितम्बर में थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भाग लेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फेडरेशन अध्यक्ष विपिन बलूनी ने खुशी जताई है।

Exit mobile version