Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विदेशों में चमकेगा उत्तराखंड का हुनर, धामी सरकार 500 नर्सों और वार्ड ब्वॉय को यूरोप-खाड़ी देशों में दिलाएगी रोजगार, मिलेगी ग्लोबल नौकरी

​उत्तराखंड: उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करने जा रही है।

कवायद तेज

इसी क्रम में अगले वित्तीय वर्ष 2027-28 के तहत प्रदेश के 500 प्रशिक्षित नर्सों और वार्ड ब्वॉय को विदेशों में नौकरियां दिलाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पश्चिम एशिया, पश्चिमी यूरोप, एस्टोनिया और खाड़ी देशों में स्वास्थ्यकर्मियों की मांग, शैक्षणिक योग्यता, भाषा दक्षता और अन्य आवश्यक शर्तों का गहन आकलन किया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण देकर विदेशों में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

​

Exit mobile version