Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साइबर ठग का शिकार हुई अध्यापिका, खाते से उड़ाए 88 हजार रुपये

साइबर ठगों का जाल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है। यहाँ देहरादून में एक अध्यापिका साइबर ठगों का शिकार हुई है।

उड़ाए हजारों रूपये-

इस मामले में शिकायतकर्ता चुक्खुवाला निवासी नीलम सक्सेना ने तहरीर दी कि वह एक स्कूल में अध्यापिका है। चुनाव में उनकी बीएलओ के तौर पर ड्यूटी लगी थी। चुनाव से पहले उन्हें 12 फरवरी को अज्ञात नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने कहा कि वह विकास भवन से बोल रहा है। उन्हें चुनाव ड्यूटी का मेहनताना दिया जाना है। बातों में उलझाकर साइबर ठग ने अध्यापिका से खाते संबंधी जानकारी हासिल कर खाते से 88 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version