Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से शुरू होगा तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल, विभिन्न स्टाल पर पहाड़ी व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शहीद मेजर दुर्गामल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल आयोजित किया जाना है।

फेस्टिवल का आयोजन

यह आयोजन फरवरी में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल 20 फरवरी से गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में शुरू होगा। बताया कि 20 से 22 फरवरी तक होने वाले इस फेस्टिवल में पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक फैशन शो के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन साइकोलोथान से होगा। तीनों दिन आयोजन स्थल को पालीथिन मुक्त रखने का संदेश भी दिया जाएगा। मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण, सौंदर्य कला, नेचर फोटोग्राफी और ट्रैफिक रूल्स पर कार्यशाला होंगी, वहीं दूसरी ओर भव्य सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।

पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और होंगे आकर्षक फैशन कार्यक्रम

इस संबंध में आयोजन की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि फेस्टिवल तीनों दिन सुबह 11 बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगा। हिमालयी राज्यों की लोक संस्कृति, शिल्प और हुनर से जुड़ी प्रतिभा इस मंच पर अपने पारंपरिक लोकगायन, लोकवाद्य और लोकनृत्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

Exit mobile version