Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरे देश में होना चाहिए लागू- मोहन‌ भागवत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन पूर्व सैनिकों और पूर्व सेना अधिकारियों से मुलाकात की। 

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर एक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व सैनिकों के संवाद सम्मेलन में आरएसएस प्रमुख ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को पूरे देश में लागू करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि यूसीसी का लागू होना बहुत अच्छी बात होगी। लेकिन मेरा मानना ​​है कि इसे उत्तराखंड की तरह ही लागू किया जाना चाहिए। उत्तराखंड पिछले साल 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य था। आरएसएस प्रमुख ने यूसीसी की तारीफ करते हुए कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रस्ताव तैयार करने के बाद इसे सार्वजनिक चर्चा के लिए रखा गया। इसके बाद 3 लाख लोगों के सुझाव मिले, इन पर विचार किया गया और उन्हें स्वीकार किया गया।

Exit mobile version