उत्तराखंड: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों पर आधारित बहुप्रतीक्षित उत्तराखंडी फीचर फिल्म ‘तेरी माया’ आज शुक्रवार, 29 मई से ऋषिकेश के दून मार्ग स्थित रामा पैलेस सिनेमाघर में प्रदर्शित की जाएगी।
फिल्म तेरी माया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का प्रदर्शन रोजाना सुबह 10:30 बजे के शो में किया जाएगा। बताया कि ‘लगनी फिल्म्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म को देहरादून में दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। जो प्यार, त्याग, रिश्तों और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी भावनाओं की एक संवेदनशील कहानी है, जो दर्शकों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का काम करती है। इस फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद ने किया है, जबकि लेखन एवं निर्देशन संजय सिंह नेगी द्वारा किया गया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सावन गैरोला, भावना कांडपाल, साक्षी काला, पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल और प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी, अमन रौतेला, यशवीर नेगी और आरुषि धनाई शामिल हैं।