Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दून में बदला हवा का रूख, लोगों ने ली राहत की सांस, इतना रहा एक्यूआई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना समाप्ति की ओर है। जिसमें अभी तक बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। वहीं देहरादून में अब हवा का रूख भी बदलने लगा है।

इतना रहा एक्यूआई

देहरादून में लगातार 46 दिन तक खराब हवा में सांस लेने के बाद अब हवा में बदलाव दिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार 18 जनवरी को लंबे अंतराल के बाद दून की हवा सुरक्षित श्रेणी में पाई गई है। सोमवार को भी यह आंकड़ा 100 से नीचे रहा, जिसका औसत आंकड़ा बुधवार को जारी होगा।
एक्यूआई- 18 जनवरी 65.79
17 जनवरी 88.54
16 जनवरी 110.59
एक्यूआई के मुताबिक हवा का हाल
शून्य से 50, अच्छा
51 से 100, संतोषजनक
101 से 200, मध्यम
201 से 300, बुरी
301 से 400 बहुत बुरी
401 व अधिक, अति गंभीर

Exit mobile version