गोपेश्वर (चमोली): उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जून से उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। यह फूलों की घाटी आगामी 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है।
जून में खुलेगी फूलों की घाटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने घाटी को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को पूरी तरह सुचारु कर दिया है। इस बार की यात्रा में पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण लेगी नाले में मौजूद हिमखंड होगा, जिसका दीदार सैलानी करीब से कर सकेंगे। पार्क प्रशासन ने वन कर्मियों की तैनाती के साथ सभी आवश्यक और अस्थायी पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है। यह घाटी हर साल 1 जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।
हर 15 दिन में रंग बदलती है घाटी
समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली इस घाटी में फूलों के खिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यहाँ 500 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं। हर 15 दिन में अलग-अलग प्रजाति के फूल खिलने से घाटी का रंग बदलता प्रतीत होता है। फूलों की घाटी जैव विविधता से भरी है। यहां कई प्रजाति के फूल और वनस्पति पाई जाती है, जिनमें कई दुर्लभ प्रजाति के फूल भी हैं। इस घाटी में 600 प्रजाति के फूल है। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।