Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राजभवन में इस दिन से सजेगा फूलों का संसार, तीन दिवसीय वसंतोत्सव का होगा भव्य आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राजभवन में इस साल मार्च में वसंतोत्सव का आयोजन होने वाला है। जिसमें जनता उत्तराखंड राज भवन में सुंदर पुष्प प्रदर्शनी के दीदार‌ कर सकेंगे।

वसंतोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में वसंतोत्सव का आयोजन हर साल राजभवन देहरादून में होता है। इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पों की प्रदर्शनी होती है राजभवन‌ में वसंतोत्सव का आयोजन 07 मार्च से नौ मार्च के बीच होगा। इसके लिए वसंतोत्सव के माध्यम से शहद उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 162 पुरस्कार दिए जाएंगे। वसंतोत्सव में आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी, और होमगार्ड के आकर्षक बैंड की धुन सुनाई देगी।

Exit mobile version