Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बिजली बिलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। जी हाँ बिजली बिलों में बदलाव होने वाला है।

दोबारा भेजा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल समझने में दिक्कत नहीं होगी। हिंदी की बजाय अंग्रेजी में ही बिल भेजे जाने पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने यूपीसीएल को दोबारा पत्र भेजा है। कहा गया है कि उपभोक्ताओं को अपने बिल का विवरण जानने का पूरा हक है। इसलिए हिंदी में ही बिल बनाकर भेजे जाएं।

इसी साल 22 फरवरी को जारी की थी अधिसूचना

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊर्जा मंत्रालय ने इसी साल 22 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी, जो उपभोक्ताओं के अधिकार से जुड़ी थी।इसमें आसानी से समझ में आने वाले बिल और बिलों को स्थानीय भाषा में जारी करने जैसे निर्देश भी शामिल थे। जिसमें ऊर्जा मंत्रालय ने सभी नियामक आयोगों के साथ 18 मार्च को बैठक करके इन निर्देशों को 31 मार्च तक लागू करने को कहा था। इसके बाद लेकिन, अनेक उपभोक्ताओं ने अंग्रेजी में ही बिल भेजे जाने की शिकायत की। वहीं आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि हर उपभोक्ता को अपने बिल का विवरण जानने का अधिकार है।

Exit mobile version