Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां युवती के साथ हुई दरिंदगी, जाने पूरा मामला


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

निकाह से इंकार करने पर वारदात को दिया अंजाम-

जानकारी के अनुसार गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपनी रिश्तेदारी में रह रही 19 वर्षीय युवती ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ निकाह के लिए करी थी। कुछ दिन बाद युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया तो उसने युवक से निकाह करने से मना कर दिया। जिस पर युवक ने 24 जनवरी को युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवक की तलाश में जुटी पुलिस-

इस घटना की सूचना युवती ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और युवक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version