Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पत्नी की हत्या को आत्महत्या में दर्शाने का था प्लान, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नौकरी छोड़ हुआ फरार


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर रूद्रपुर से सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अब फरार हो गया है।

पत्नी की हत्या कर पति फरार-

जानकारी के अनुसार मुरलीवाला फार्म अफजलगढ़ बिजनौर का रहने वाला संदीप सिंह उर्फ गोल्ड़ी ने डेढ साल पहले प्रीति कौर से शादी करने के बाद शाति बिहार कालोनी स्थित किराए के मकान में रहने लगा था। 26 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता प्रीती का शव फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर पुलिस को संदेह होने पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पति की तलाश में जुटी पुलिस-

जिसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ही की थी। तभी आरोपी पति संदीप को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि बीमारी से ग्रसित पत्नी को पति ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी और हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया था। उसकी एक चूक से मामला खुला।

Exit mobile version