Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां दो अज्ञात शव मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रुड़की शहर में दो अज्ञात शव मिले। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दोनों शवों की नहीं हुई शिनाख्त-

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह के समय भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि करौंदी स्थित टोल प्लाजा के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। वही दूसरा शव गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामनगर के परिसर में दीवार से सटा हुआ मिला जो पुराना था और उसे कुत्ते नोच रहे थे। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version